आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केसों में कमी आना सुखद संकेत हैं। रविवार को मात्र दो केस रिपोर्ट हुएए इससे पहले शनिवार को केवल एक ही नया मामला सामने आया था। अब तक कुल संक्रमित 10506 हो चुके हैं। मृतक संख्या 172 हो चुकी है। एक्टिव केस 33 रह गए हैं। आगरा में अब तक कुल 10301 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। रविवार तक 504386 लोगों की जांच हो चुकी है। शनिवार तक 502546 लोगों के टेस्ट हो चुके थे। ठीक होने की दर 98ण्05 फीसद पर आ चुकी है।