सोरम में किसान और भाजपा मंत्री व समर्थकों से हुए टकराव ने अब राजनैतिक रूप ले लिया है। बवाल के एक दिन बाद रालोद सुप्रीम अजित सिंह मुजफ्फरनगर के गांव सोरम में पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कोई भी प्रयास कर ले, लेकिन विरोध खत्म नहीं होने वाला है। भाजपा किसानों को अब भ्रमित नहीं कर सकती। किसान सब जानता है, वह किसी भी भाजपा नेताओं के झांसे में नहीं आने वाला है। कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जो कानून बनाई, उस कानून को मोदी